Press "Enter" to skip to content

मंत्री पटवारी बोले- MP में हॉर्स ट्रेडिंग के लिए भाजपा को लेने पड़ेंगे सात जन्म ! Bhopal News

Karnataka Drama : मंत्री पटवारी बोले- MP में हॉर्स ट्रेडिंग के लिए भाजपा को लेने पड़ेंगे सात जन्म
भोपाल। कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद अब मध्य प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। कमलनाथ सरकार को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों तरफ से बयानबाजी हो रही है। जहां विपक्ष बार-बार मध्य प्रदेश में सरकार गिरने की बात कह रहा है। वहीं सत्ता पक्ष सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं होने की बात कह रहा है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का एक बयान आया है। कर्नाटक के संकट से जुड़े सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि, “हमारी सरकार के सामने परेशानी खड़ी करने के लिए भाजपा ने सबकुछ किया, लेकिन ये कुमारस्वामी की नहीं, कमलनाथ की सरकार है। ऐसे में भाजपा को यहां हॉर्स ट्रेडिंग के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे

इस मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि, भाजपा मध्य प्रदेश सरकार के गिरने की वजह नहीं बनेगी। कांग्रेस नेता खुद ही इसके जिम्मेदार होंगे। सरकार के अंदर ही आंतरिक कलह की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे बसपा-सपा भी नाराज हैं। ऐसी सूरत में अगर सरकार के साथ कुछ होता है तो हम कुछ नहीं कर सकते।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कर्नाटक सरकार के गिरने का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के मौजूदा हालात पर चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट किया, “जो होना था, वही हुआ! कर्नाटक में जो हुआ, वो कई दिन पहले ही होना था। लेकिन, हथकंडों से सरकार को बचाया जा रहा था। जोड़तोड़ की सरकार के पास बहुमत नहीं था, ये साबित भी हो गया। लंगड़ी सरकारों का भविष्य नहीं होता

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!