Press "Enter" to skip to content

एसडीएम वाजपेई ने सिलानगर पंचायत के तीनों स्कूलों का किया निरीक्षण | Karera News


शिवपुरी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा अरविन्द कुमार वाजपेई आज अचानक जनपद करैरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलानगर स्थित विद्यालय के साथ-साथ अन्य विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर ग्रामीणों से भी चर्चा कर शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों को विद्यालय में अवश्य भेजें। वर्षा ऋतु में सभी एक-एक पौधा अवश्य लगाए। श्री वाजपेयी ने सिलानगर के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस मौके पर सभी शिक्षक उपस्थित थे। माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री बी.एम.वंशकार देरी से पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त कर भविष्य में समय पर आने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बच्चों से सामान्य जानकारी सहित पढ़ाई के बारे में भी पूछा। उन्होंने मध्यान्ह भोजन सहित पाठ्य-पुस्तक व साईकिल वितरण की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान बीआरसी आफाक हुसैन, राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी भी मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!