Press "Enter" to skip to content

पुलिस स्टेशन में डांस करने पर मिली ये सजा, महिला पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर Viral हुआ था वीडियो ! National News

पुलिस स्टेशन में डांस करने पर मिली ये सजा, महिला पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर Viral हुआ था वीडियो
मेहसाणा। गुजरात के मेहसाणा में पुलिस स्टेशन में एक महिला पुलिस कर्मी के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा में आई महिला पुलिसकर्मी पर अब गाज गिर गई है। उसके इस व्यवहार पर आला अधिकारियों द्वारा उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मेहसाणा जिले के लंघनाज पुलिस स्टेशन में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी अर्पिता चौधरी की छोटी सी वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें वह थाने के लॉकअप के सामने डांस करती हुई नजर आ रही है।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आला अधिकारियों द्वारा उस पर कार्रवाई की गई है। डीएसपी मंजिथा वंजारा ने बताया ‘अर्पिता चौधरी ने नियमों का उल्लंघन किया है। ड्यूटी के दौरान वह वर्दी में नहीं थी। दूसरा, उसने लंघनाज पुलिस स्टेशन के अंदर वीडियो शूट किया। पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पालन करना जरुरी है। जो कि अर्पिता ने नहीं किया, इसलिए उसे सस्पेंड किया गया है।’
अधिकारियों के मुताबिक अर्पिता ने 20 जुलाई को वीडियो शूट किया था और उसे सोशल मीडिया पर व्हाट्स ऐप के जरिये फैला दिया था। अर्पिता चौधरी का साल 2016 में चयन हुआ था और उसका साल 2018 में मेहसाणा में तबादला हुआ था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!