इंदरगढ़ में नगर परिषद एवं प्रशासन ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण | Datiya News

शेखर श्रीवास्तव दतिया। इंदरगढ़ मुख्य बाजार में रोज लगते जाम से परेशान प्रशासन एवं नगर परिषद, पुलिस विभाग ने ग्वालियर चौराहे से मेन बाजार, शीतला बाजार, भांडेर चौराहा, सेवडा रोड पर दुकानदार द्वारा किया गया अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान इंदरगढ़ तहसीलदार दंडोतिया, इंदरगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह तोमर, सीएमओ राघवेंद्र, पटवारी मनोज श्रीवास्तव एवं  लाच, अतरेटा, थरेट  थाना प्रभारी नगर परिषद प्रशासन के कर्मचारी एवं पुलिस फोर्स मौजूद रहा। यह कार्यवाही दतिया कलेक्टर के निर्देश पर की गई है। आज गुरुवार को इंदरगढ़ तहसीलदार भावना दंडोतिया, इंदरगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह तोमर के नेतृत्व  नगर नगर परिषद सीएमओ राघवेंद्र ने ग्वालियर चौराहे से बावड़ी सरकार मंदिर पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए दुकानदारों को मेन रोड से 25 फुट की दूरी पर चुना डालकर अपने हद रहने की हिदायत दी है।