
शेखर श्रीवास्तव दतिया। जिले में अवैध रूप से हो रहे संचालित जुआ सट्टा रेत उत्खनन और स्मैक के कारोबार पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने और एक आवेदन पुलिस अधीक्षक के नाम पुलिस उप अधीक्षक मनजीत सिंह चावला को सौंपा आवेदन सौंपने वालों में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं दतिया विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकित पटेल एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी आदिल खान सौरभ श्रीवास्तव माधव सरवरिया बिरजू मिश्रा अनुराग कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




