
रायसेन। सूर्या फाउंडेशन द्वारा पूरे देश भर में चलाया जा रहा महा वृक्षा रोपण अभियान जिसमें सूर्या फाउंडेशन ने पूरे देश भर में एक करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है इसी के साथ सूर्या फाउंडेशन सांची इकाई के द्वारा आज सांची नगर के निकटतम ग्रामीण एरन में स्वामी विवेकानंद स्कूल में वृक्षारोपण किया गया साथ ही आज 26 जुलाई शहीद कारगिल दिवस के उपलक्ष में बच्चों को कारगिल की संपूर्ण जानकारी विस्तार से श्री शिव कुमार राज बाड़े और श्री अरुण मिश्रा श्री राजमल जैन( जिला अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच )द्वारा दी गई वृक्षारोपण के उपलक्ष में सूर्या फाउंडेशन के प्रांत सह प्रमुख श्री शिव कुमार राजबाड़े जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं आगामी कार्यक्रम सांची नगर के समस्त स्कूलों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा वृक्षारो पण कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन के आकाश सक्सेना महेंद्र जाट अमित जोशी एवं शिवसेना जिला अध्यक्ष सूरजमल जैन (मोनू भैया ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे




