Press "Enter" to skip to content

नगर परिषद बैराड़ की आंगनवाड़ी केन्द्रों का हुआ आकस्मिक निरीक्षण | Bairad News


शिवपुरी। बैराड़ क्षेत्र के कई आंगनवाड़ी केन्द्रों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मनमानी और केन्द्रों पर प्रतिदिन पोषण आहार नहीं मिलने’’ की असत्य एवं निराधार खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई थी। खबर की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुन्द्रियाल ने परियोजना पोहरी की नगर परिषद बैराड़ के वार्ड क्रमांक 13 एवं 02 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसारित खबर असत्य एवं निराधार पायी गई। जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन उक्त क्षेत्र में किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 13 के आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नीलम योगी एवं सहायिका श्रीमती देवकी तथा वार्ड क्रमांक-02 के आंगनवाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता आशा रावत एवं सहायिका अंजली परिहार उपस्थित पाए गए। केन्द्रों पर पूरक पोषण आहार का वितरण एवं टीएचआर का प्रतिदिन नियमित वितरण किया जा रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!