आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट ! National News

police filed chargesheet against azam khan in jayaprada issue in rapmur

  • इस मामले को लेकर आजम ने दी थी सफाई
  • कहा- इस मामले में दोषी पाए गए तो वह चुनाव नहीं लडेंगे

रामुपर. समाजवादी पार्टी नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन ने एक चुनावी जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
लोकसभा चुनाव के दौरान  14 अप्रैल को शाहबाद में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी आजम खां के पक्ष में जनसभा की थी। इस सभा में संबोधन के दौरान आजम खां ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को लेकर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी। इस बयान को लेकर महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया था। 

प्रशासन ने भी इसका संज्ञान लिया और मजिस्ट्रेट महेश कुमार गुप्ता ने शाहबाद कोतवाली में आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में शाहबाद पुलिस ने आजम खां के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

आजम खां ने दी थी सफाई
रामपुर से सांसद आजम ने जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में सफाई भी पेश की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह नौ बार से विधायक हैं और वह अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें क्या बोलना चाहिए। अगर इस मामले में दोषी साबित होते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

शाहबाद कोतवाल राजकुमार शर्मा ने कहा कि 15 अप्रैल को गठबंधन प्रत्याशी आजम खां पर भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर अर्मादित टिप्पणी करने के आरोप सही मिले हैं। तफ्तीश पूरी होने के बाद पुलिस ने आजम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।