Press "Enter" to skip to content

महिला का शव बेड पर मिला, गले अाैर पैराें पर थे निशान, पति व ससुराल वाले फरार ! Gwalior News

crime
ग्वालियर। गोला का मंदिर क्षेत्र के राम विहार कॉलोनी में एक महिला ने मंगलवार को तड़के महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मृतका का डेढ़ वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले मकान से फरार हैं। मृतका के पिता व मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
पुलिस को मृतका के कमरे से डायरी मिली है जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा प्रतिदिन किए गए परेशान करने वाले घटनाक्रम का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हीरा सिंह चौहान ने बताया कि सुल्तान सिंह भदौरिया निवासी राम विहार कॉलोनी के मकान में धीरज परिहार किराए पर रहते है। 
मंगलवार को सुबह उसकी पत्नी दिव्या (24) का शव कमरे में बेड पर मिला। शव के पास ही दुपट्टा पड़ा था अौर गले में भी निशान थे, दिव्या के पैरों में भी निशान बताए गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस और कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले मायके पक्ष के लोग वहां पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। धीरज मालनपुर स्थित कंपनी में कार्यरत हैं अौर धीरज का पिता निजी कंपनी में गार्ड है। 
पुलिस को डायरी भी मिली 
मौके पर पुलिस को दिव्या शव बेड पर मिला और पास ही दुपट्टा पड़ा था। मृतका के पिता मानसिंह तथा भाई शिवम ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। कमरे की तलाशी में एक डायरी भी मिली, डायरी में मृतका ने प्रतिदिन प्रताड़ित किए जाने के घटनाक्रम का उल्लेख किया है। 


कभी कार, कभी व्यापार के लिए मांगते थे रुपए
मृतका के पिता मानसिंह ने बताया पति धीरज व दिव्या के ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही कभी दहेज में कार अौर कभी धीरज को व्यापार शुरू करने के लिए रुपयों की मांग करते थे। इसके लिए वह दिव्या को प्रताड़ित करते थे अौर कभी कृष्णा कालोनी स्थित मायके में छोड़ जाते थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!