जब सतना कलेक्टर को बोलना पड़ा, मेरे नाम पर फंस मत जाना ! Satna News

जब सतना कलेक्टर को बोलना पड़ा, मेरे नाम पर फंस मत जाना
सतना। फर्जी आईडी के जरिए लोगों से पैसे ऐंठने के आपने कई मामले पहले सुने होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश के सतना जिले में तो ठग ने कलेक्टर की ही फेक आईडी बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। जानकारी मिलते ही सतना कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर ठगी से जुड़े मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर कर लोगों को आगाह किया। कलेक्टर ने लोगों से अपील कि वो ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न दें और ठग के जाल में फंसकर पैसे ट्रांसफर करने की गलती न करें। इस मामले में कलेक्टर की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एएसपी गौतम सोलंकी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

फर्जी आइडी बनाने वाला कौन है इसका पता नहीं चल सका है और वो अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है, इसकी जानकारी भी नहीं मिली है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपित द्वारा फेसबुक मैंसेजर में किसी व्यक्ति से बातचीत के दौरान पैसे की मांग की गई है। कलेक्टर डॉक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि फर्जी आईडी बनाने का पता लगाया जा रहा है।