Press "Enter" to skip to content

अफगानिस्तान में बम धमाका, कम से कम 32 की मौत, 10 से ज्यादा घायल ! International News

अफगानिस्तान में बम धमाका, कम से कम 32 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
हेरात। अफगानिस्तान में बुधवार की सुबह हेरात-कंधार हाइवे पर आज बड़ा बम धमाका हुआ है। सड़क किनारे हुए इस तालिबानी बम के धमाके में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
फराह प्रांत के प्रवक्ता फारुख बराकजई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह धमाका ऐसे समय में हुआ है, जब एक ही दिन पहले संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि अफगानिस्तान के युद्ध में चौंकाने वाले स्तर पर निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। हालांकि, तालिबान ने तत्काल धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

साल 2001 में अमेरिकी आक्रमण के बाद तालिबान की जड़ों को यहां से उखाड़ दिया गया था। मगर, एक बार फिर तालिबान ने यहां अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इस महीने की शुरुआत में तालिबान ने नागरिक हताहतों की संख्या कम करने के लिए प्रतिज्ञा ली थी। अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान पर हमला करने के बाद करीब 18 वर्षों में यहां के नागरिकों ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है।
मंगलवार को यूएन ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2019 की पहली छमाही में हताहतों की संख्या 27 प्रतिशत कम हुई है, जो एक रिकॉर्ड था। मगर, फिर भी अफगानिस्तान में करीब 1,366 नागरिक मारे गए हैं और 2,446 अन्य लोग घायल हुए

बता दें कि इस से पहले काबुल में रविवार को उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अमरुल्ला सालेह के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी। उस हमले में करीब 50 अन्य लोग घायल हो गए थे। हमला राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान के पहले दिन हुआ, जिसने देश में चिंताजनक सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर एक बार फिर सामने रखी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!