
नई दिल्ली। मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ने वाले कुमार विश्वास अब ट्रिपल तलाक बिल पर ट्वीट कर चर्चा में हैं। तीन तलाक बिल पास होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाए आ रही है।
आप के बागी नेता व कवि कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साजिद सजनी का एक शेर शेयर किया है। इस शायरी के जरिये उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को बधाई देते हुए ट्रिपल तलाक बिल का समर्थन किया है।
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि- ‘तलाक़ दे तो रहे हो इताब-ओ-क़हर के साथ, मेरा शबाब भी लौटा दो मेरे मैहर के साथ।’ उनके इस ट्वीट को हजारों लोगों ने लाइक किया और प्रशंसकों ने भी उनका समर्थन भी किया है।
इससे पहले कुमार विश्वास उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई दुर्घटना के बाद भी व्यवस्था पर कटाक्ष कर चुके हैं।
गौरतलब है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब तीन तलाक कानून बन गया है। यह कानून 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा। इससे पहले तीन तलाक बिल संसद के दोनों सदनों से पहले ही पास हो चुका है।





Be First to Comment