
पशिवपुरी पुलिस द्वारा 75370 रू की अवैध शराब एवं एक मारूती कार की जप्त
शिवपुरी। दिनांक 02.08.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री विवेक अग्रवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 13 प्रकरणों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार 75370 रू की अवैध शराब एवं एक कार जप्त की गई।
थाना प्रभारी करैरा निरी. राकेश शर्मा को दिनारा से करैरा हाईवे रोड़ तरफ एक कार में अवैध रूप से शराब भरकर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताये स्थान अनुसार पुलिस टीम को कृष्णा ढ़ाबा के सामने चैेिकंग हेतु लगाया गया, चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक मारूती कार आती दिखी जैसे ही पुलिस टीम कार को रोकने गई तो चालक पुलिस टीम को देखकर कार छोड़कर भाग गया, पुलिस टीम द्वारा आसपास तलाश करने पर नहीं मिला, आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बाद पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें छः पेटी देशी प्लेन कुल 54 लीटर कीमती 18000 रु, दो पेटी मशाला कुल 18 लीटर कीमती 7000 रु, चार पेटी गोवा व्हिस्की कुल 36 लीटर कीमती 20000 रु, एक पेटी इम्पीरियल ब्लू 8.5 लीटर कीमती 9000 रु, पाचं पेटी ब्लैक फोर्ट बीयर कुल 39 लीटर कीमती 9000 रु कुल शराब मात्रा 155.5 लीटर एवं कुल कीमत 63000 रू एवं एक मारूति कार क्र. एमपी 25 ए 9001 कीमत करीब 100000 रुपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 366/19 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में थाना सुभाषपुरा, कोलारस, बदरवास, रन्नौद, दिनारा, सीहोर, पिछोर, बामोरकला, बैराड़ एवं सिरसौद द्वारा एक-एक प्रकरण एवं थाना खनियाधाना द्वारा 2 प्रकरण अवैध शराब के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया ।






Be First to Comment