Press "Enter" to skip to content

भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने घेरा तो भीड़ से घिरा देख खुद को गोली मारी ! National News

Rajasthan: भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने घेरा तो भीड़ से घिरा देख खुद को गोली मारी
जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर के सादुलशहर पुलिस थाना इलाके से सटे पंजाब के गांव शेरवाला में रविवार को ग्रामीणों को एक अलग ही घटना देखने को मिली। राजस्थान-पंजाब के बॉर्डर पर एक व्यक्ति को मारने आए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इन बदमाशों में से तीन तो भाग गए, लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तो उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार गांव शेरेवाला में पांच युवकों ने पुरानी रंजिश में प्रहलाद नाम के एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करके भागते समय इन युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। इस पर बदमाश गाड़ी को छोड़कर पैदल ही भागने लगे। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन तीन बदमाश बचकर भाग निकले। एक बदमाश पकड़ा गया और एक ने भीड़ से घिरा देखकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग और आत्महत्या की सूचना पर पंजाब के फाजिल्का जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए एक आरोपी को पंजाब के बहाववाला थाना में ले जाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!