- भोपाल फोरलेन हाईवे के निर्माण में बरती गईं तकनीकी खामी
ब्यावरा (राजगढ़). ब्यावरा-भोपाल फोरलेन हाईवे के निर्माण में बरती गई तकनीकी खामी पर एनएचएआई ने जांच कराने की बात कही है। वहीं ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी ने सड़क के घटिया निर्माण पर ठेका कंपनी को सड़क निर्माण की क्वालिटी सुधारने की हिदायत दी है। साथ ही क्वालिटी नहीं सुधरने पर शासन स्तर तक मुद्दे को उठाकर ठेका कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा- निर्माण में कराएंगे सुधार
भोपाल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमएल पुरोहिया ने सड़क निर्माण में सुधार कराने की बात कही है। उधर ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी ने सड़क नीची करने से माेतीपुरा, लसूड़ली महाराजा, बारवा सहित जिन अन्य गांवों के खेतों में पानी भर रहा है उसके लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की है। विधायक श्री दांगी ने कहा है कि सड़क निर्माण में बरती गई गुणवत्ता की खामी से हमारे किसानों के खेतों में पानी भर रहा है। यदि निर्माण की क्वालिटी ठीक नहीं की गई है तो मैं इस मुद्दे को शासन स्तर तक उठाऊंगा। इससे बाद भी सुधार नहीं हुआ है तो निर्माण कंपनी सीडीएस के खिलाफ आंदोलन करूंगा।

दिल्ली की कंपनी ने किया है 97 किमी लंबे फोरलेन का डामरीकरण
दिल्ली की सीडीएस (सेंट्रोडॉर स्ट्रोय प्राइवेट लिमिडेट) द्वारा ईपीसी (इंजीनिरिंग प्रिक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) में 511 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से मुबारकपुर से ब्यावरा के बीच 97 किमी लंबे फोरलेन डामरीकरण सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें निर्माण के दौरान बरती गई खामी से अब बारिश के दिनों में पूरी सड़क पर पानी भर रहा है।

Be First to Comment