Press "Enter" to skip to content

आईजी राजाबाबू सिंह उत्तरी जोन चेप्टर प्रभारी नियुक्त | Bhopal News

भोपाल। आईपीएस ऐसोसियेशन म.प्र. के द्वारा ग्वालियर जोन के आईजी श्री राजाबाबू सिंह को उत्तरी जोन का चेप्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिनांक 13 जुलाई 2019 को  श्री विजय यादव विशेष पुलिस महानिर्देशक बी.स.बल पुलिस मुख्यालय भोपाल की अध्यक्षता में पुलिस ऑफिसर मेस भोपाल में आईपीएस ऐसोसियेशन (भारतीय पुलिस सेवा संघ) की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अध्यक्ष महोदय द्वारा रवि कुमार गुप्ता अमनि ईओ डब्ल्यू को उपाध्यक्ष एवं सुश्री सिमाला प्रसाद सेनानी 23 वीं वाहनी एसएएफ भोपाल को सचिव नियुक्ति किया गया। इसके साथ ही मोहम्मद साहिद अबरार सचिव गृह विभाग एवं श्री दीपक वर्मा डीआईजी सागर रेंज को अध्यक्ष महोदय के द्वारा को-आप्टिंग मेम्मबर नियुक्ति किया गया।
इस बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार एसोसियेशन के द्वारा उत्तरी जोन, पश्चिमी जोन और पूर्वी जोन के जोनल चेप्टर प्रभारी नियुक्त किए गए। इसमें उत्तरी जोन जिसमें ग्वालियर चम्बल रेंज आती हैं के प्रभारी आईजी ग्वालियर जोन श्री राजाबाबू सिंह को बनाया गया एवं कमाण्डेंट सेकेण्ड बटालियन ग्वालियर को उनकी सहायतार्थ नियुक्त किया गया। इसीक्रम में श्री वरूण कपूर अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक इंदौर को पश्चिमी जोन का चेप्टर प्रभारी बनाया गया है और उनके सहायतार्थ ओपी त्रिपाठी कमाण्डेंट प्रथम वाहिनी को नियुक्ति किया गया है। पूर्वी जोन के चेप्टर प्रभारी श्री विवेक शर्मा आईजी जबलपुर रेंज को बनाया गया है और उनके सहायतार्थ श्री विनीत खन्ना कमाण्डेंट छटवीं बटालियन जबलपुर को नियुक्त किया गया है। श्री राजाबाबू सिंह के उत्तरी जोन के चेप्टर प्रभारी नियुक्त होने पर आईपीएस एवं एसपीएस के अधिकारियों द्वारा उन्हें बधाई दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे ऐसोसियेशन की बेहतरी के लिए और बेहतर कार्य करते रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!