Press "Enter" to skip to content

सरकार स्वास्थ्य विभाग से रिटायर विशेषज्ञों को संविदा में नियुक्ति देगी; कैबिनेट ने मंजूरी दी ! Bhopal News

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ और अन्य मंत्री।

  • विधायकों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 50 हजार, छिंदवाड़ा में नया उद्यानिकी कॉलेज बनाने को मंजूरी
  • आयकर छापे में सुर्खियों में आए सीएम के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और राजेंद्र मिगलानी काम करते रहेंगे

भोपाल. भोपाल में मंगलवार को हुई कमलनाथ कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। प्रदेश सरकार ने विधायकों के लिए लैपटॉप के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 50 हजार रुपए तक खर्च किए जा सकेंगे। पहले उन्हें 35 हजार रुपए मिलते थे। वहीं, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए विशेषज्ञों और पीजी चिकित्सकों को संविदा नियुक्ति देगी।
स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने विधायकों के लिए लैपटॉप के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, छिंदवाड़ा में उद्यानिकी कॉलेज की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है। ये कॉलेज जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन आएगा। इसके अलावा आयकर छापे में सुर्खियों में आए सीएम कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ और राजेंद्र मिगलानी आगे भी काम करते रहेंगे। वहीं शराब दुकानें और अहाते खोलने का प्रस्ताव फिलहाल टल गया है। 
रिटायर विशेषज्ञ डॉक्टरों को संविदा नियुक्ति मिलेगी 
प्रदेश भर में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट बैठक में रिटायर हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की संविदा पर नियुक्ति करने का फैसला किया है। सरकार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए विशेषज्ञों और पीजी चिकित्सकों को संविदा नियुक्ति देगी। यह नियुक्ति पहले एक साल और फिर दूसरे साल के लिए बढ़ा दी जाएगी। प्रदेश में इस श्रेणी के सैंकड़ों पद खाली हैं, जो अब संविदा पर भरे जाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!