Press "Enter" to skip to content

काबुल में जबरदस्त बम धमाका, कम से कम 95 लोग घायल ! International News

काबुल में जबरदस्त बम धमाका, कम से कम 95 लोग घायल
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल बुधवार सुबह हुए एक बड़े धमाके से दहल गई। धुएं के गुबार पूरे इलाके में फैल गया और विस्फोट की जगह से काफी दूर तक खिड़कियों टूट गई। बताया जा रहा है कि इस धमाके में कम से कम 95 लोग घायल हो गए हैं। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि विस्फोट सुबह 9:00 बजे पश्चिमी काबुल में हुआ।
अफगानिस्तान और काबुल में इन दिनों हिंसा बढ़ रही है क्योंकि अमेरिका इस देश से अपने सैनिकों को वापस निकालना चाहता है। लिहाजा, अमेरिका और तालिबान के बीच 28 सितंबर को होने वाले चुनाव से पहले शांति समझौते पर बातचीत हो रही है। अमेरिकी सैनिकों के जाने की संभावनाओं को देखते हुए तालिबान यहां अपनी जड़ों को फिर से मजबूत करने में जुटा है।

तालिबान ने हाल ही में लोगों को धमकी भी दी है कि वे चुनाव का बहिष्कार करें और वोट न डालें। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मायर ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 95 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुकानदार अहमद सालेह ने बताया कि मैंने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी और इसके बाद मेरी दुकान में लगी सभी खिड़कियों के कांच टूट गए।
मेरा सिर घूम रहा है और अभी भी मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है। मगर, विस्फोट स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर लगभग 20 दुकानों की खिड़कियां टूट गई हैं। गवाहों और सोशल मीडिया पर दिख रहे वीडियो के मुताबिक, धमाके के बाद छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई थी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अकेले जुलाई में 1500 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है या वे घायल हो गए हैं। मई 2017 से अकेले किसी महीने में हुई यह सबसे ज्यादा संख्या है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!