बैराड़ में स्कूल की दीवार ढही तीन छात्र मलबे में दबे, गंभीर ! Gwalior News

Three students collapsed in the debris of the school wall in Bairad, Gambhir
शिवपुरी| बैराड़ के विजयानंद शासकीय उमावि की दीवार मंगलवार दोपहर भरभराकर गिर गई। यहां स्कूल के फाउंडेशन का निर्माण चल रहा था। सोमवार रात हुई तेज बारिश के कारण िनर्माणाधीन दीवार स्कूल कक्ष की दीवार पर गिर पड़ी। इससे स्कूल की दीवार भी गिर गई। हादसे में कक्षा नौवीं के छात्र संदीप पुत्र मेघसिंह यादव, आकाश पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ और अंकित पुत्र राधेश्याम शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने फावड़ा लेकर बच्चों को मलबे से निकाला। संदीप को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। आकाश और अंकित जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
निवाड़ी : नैना नदी का पुल बहा – निवाड़ी| सोमवार रात तेज बारिश के कारण सकरार के पास नैना नदी का पुल बह गया। निर्माणाधीन झांसी-खजुराहो फोरलेन पर पुतरया गांव के पास बन रहे पुल की सर्विस लेन बह गई।
बीना : ट्रैक डूबा, कई ट्रेनें प्रभावित – बीना | बारिश के कारण रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। इस कारण सागर, झांसी,भोपाल एवं गुना की ओर जाने वाली ट्रेनें रुक-रुककर चलाई जा रही हैं।