
इंदौर। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर निगम ने मिलकर शुक्रवार से फिर बदमाशों के अवैध मकान और दुकानें तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। पहले दिन बच्चों को अमानवीय प्रताड़ना देने वाले बदमाश शेख मुख्तियार पिता शेर खां के दो निर्माणाधीन मकान और तीन दुकानें ध्वस्त की गई। बदमाश के अवैध निर्माण वार्ड 37 के राधिकाकुंज (रोबोट चौराहे के पास) और स्वर्णबाग कॉलोनी में थे। वहां खाली जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण और स्थायी टीन शेड डालकर अतिक्रमण किया गया था। जिसे आज नगरनिगम के अमले ने जमींदोज कर दिया। अतिक्रमण तोड़ने के लिए निगम ने दो पोकलेन मशीन, चार बुलडोजर के अलावा 100 निगमकर्मियों की व्यवस्था की थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
बता दें कि बच्चों के अपहरण, मारपीट, टॉयलेट कमोड में मुंह डालने और झूठी गवाही देने के जुर्म में गुंडे मुख्तियार को गिरफ्तार किया गया था। एमआईजी थाना पुलिस ने बुधवार रात गुंडे मुख्तियार, उसके भाई मुस्तकीम और इरफान के खिलाफ 17 साल के किशोर की शिकायत पर केस दर्ज किया था। मामला 12 जुलाई का है। आरोपित ने बच्चे को पीटा और हत्या की धमकी दी थी। इधर, विजय नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को भरत जैन निवासी शिव विलास पैलेस की शिकायत पर मुख्तियार व अन्य पर केस दर्ज किया है।





Be First to Comment