Press "Enter" to skip to content

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने व्हॉट्सएप ग्रुप पर डाला ऐसा वीडियो की दर्ज हो गया केस ! National News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने व्हॉट्सएप ग्रुप पर डाला ऐसा वीडियो की दर्ज हो गया केस
बिलासपुर। कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव ने सोशल मीडिया व्हॉट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक व अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। इस घटना का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। वहीं महिला नेत्रियों ने इस मामले की शिकायत भी दर्ज करा दी। गौरेला पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
मामला गौरेला थाने का है। पेंड्रा, गौरेला व मरवाही के ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें महिला नेत्रियों के साथ ही बड़े नेता भी जुड़े हुए हैं। बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने कश्मीरी लड़कियों का अश्लील वीडियो इस ग्रुप में शेयर कर दिया।

इस वीडियो को देखकर महिला नेत्रियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई। तब आरोपित पवन दुबे को वीडियो हटाकर व्हॉट्सएप ग्रुप में माफी मांगने की हिदायत दी। लेकिन, न तो उसने वीडियो हटाया और न ही माफी मांगी।
इस मामले की शिकायत आला नेताओं तक पहुंचने के बाद आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने कहा गया। लिहाजा, बुधवार को कांग्रेस नेत्रियों ने आरोपित नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर गौरेला पुलिस ने आरोपित पवन दुबे के खिलाफ धारा 292 व आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!