Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर से मिलने पहुंचीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर ! Bhopal News

भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को देखने पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा।

  • भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती हैं गौर, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है

भोपाल. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को दो दिन पहले नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री को देखने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी अस्पताल पहुंचीं। 
बाबूलाल गौर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ने के चलते उन्हें बुधवार शाम को गंभीर हालत में भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। गौर इस समय बात नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को देखने के लिए भाजपा के तमाम नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में बाबूलाल गौर की पुत्रवधू और भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा गौर रुकी हुई हैं, जो भी नेता गौर की तबियत पूछने पहुंच रहे हैं वो कृष्णा गौर से मुलाकात कर ही हालचाल जान रहे हैं। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी गौर से मिलने पहुंची। उन्होंने फोटों ट्विटर पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 
पिछले महीने हार्ट में परेशानी के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बाबूलाल गौर को भर्ती करवाया गया था। उनकी एंजियोग्राफी की गई, जिसमें पाया गया कि तीन नसें बंद हैं। वहीं, उस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की उम्र अधिक होने के कारण डॉक्टर तय नहीं कर पा रहे थे कि सर्जरी की जाए या नहीं। अप्रैल में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था।
बाबूलाल गौर लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में उन्हें हार्ट की दिक्कत आने के बाद एक बार फिर से उन्हें भोपाल के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!