इमरान खान ने उगला जहर, पीएम मोदी के बारे में कही ये बातें ! International News

Article 370 : इमरान खान ने उगला जहर, पीएम मोदी के बारे में कही ये बातें
इस्लामाबाद। कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। अपने ही लोगों के दबाव में इमरान खान ताबड़तोड़ ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिनसे रिश्ते और बिगड़ रहे हैं। इस बीच, इमरान खान के एक बयान ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। इमरान खान ने भारत पर युद्ध जैसे हालात पैदा करने के आरोप लगाए हैं।
इमरान खान ने गुरुवार को चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि कश्मीर में हालात गंभीर हैं। ऐसे हालात में पाकिस्तान को भी जवाब देना पड़ेगा, इसलिए उन्हें लग रहा है कि दोनों देशों में युद्ध शुरू हो सकता है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से कर दी। खान ने कि भाजपा ऐसा भारत बनाना चाहती है जिसमें हिंदुओं का प्रभाव हो। वह नाजियों की तरफ कश्मीर में मुस्लिमों का नरसंहार करना चाहती है। वह कश्मीर में नस्लीय सफाए की कोशिश में है।
इस बीच, खबर है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के सांस्कृतिक संबंध खत्म करने का भी फैसला किया है। पाक सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को ‘से नो टू इंडिया’ अभियान भी शुरू किया। भारतीय फिल्मों पर भी पाबंदी लगा दी है।

संबंधित खबरें