Press "Enter" to skip to content

मिसरोद में चार्टर्ड बस पलटी, कई यात्री घायल ! Bhopal News

मिसरोद में चार्टर्ड बस पलटी, कई यात्री घायल
भोपाल। भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में ड्राइवर की लापरवाही से एक चार्टर्ड बस पलटी खा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। कई यात्रियों का पास के अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मिसरोद थाना क्षेत्र में इंडस टाउन के सामने एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। ये बस मंडीदीप से जवाहर चौक जा रही थी। बस क्रमांक MP 04 PA 1644 में उस समय कई यात्री सफर कर रहे थे, इसी दौरान ड्राइवर की लापरवाही से बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जैसे ही बस पलटी खाई, बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री इसमें घायल हो गए। हादसा होते हुए स्थानीय लोग तुरंत बस के पास पहुंचे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इसी दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिन यात्रियों को गंभीर चोट आईं उन्हें तुरंत पास के नोबल हॉस्पिटल भेजा गया।

मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के मुताबिक यात्रियों ने उन्हें बताया कि ड्राइवर रश ड्राइविंग कर रहा था और उसी की लापरवाही से बस पलटी खाई। फिलहाल बस को जब्त कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी घायल यात्रियों की स्थित खतरे से बाहर हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!