Press "Enter" to skip to content

5 सितंबर को शुरू होगा Jio GigaFiber, यह होंगे प्लान्स ! New Delhi News

Reliance AGM 2019: 5 सितंबर को शुरू होगा Jio GigaFiber, यह होंगे प्लान्स
नई दिल्ली। रिलायंस की सालाना जनरल मीटिंग शुरू हो चुकी है और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस 42वीं सालाना मीटिंग को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देश में अपने बहुप्रतिक्षित जियो गीगाफायबर के कमर्शियल लॉन्च की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जियो गीगा फायबर जियो की तिसरी वर्षगांठ यानी 5 सितंबर से कमर्शियली शुरू किया जाएगा।
पढ़ें इससे जुड़ी हर अपडेट
– जियो पोस्टपेड के लिए नई सर्विस की घोषणा की।
– जियो गीगा फाइबर के प्लान सबसे प्रीमियम सर्विसेस के साथ आएंगे। जिस दिन फिल्म होगी रीलिज होगी उसी दिन घर में बैठकर ले सकेंगे उसका मजा। जियो फर्स्ट डे फर्स्ट शो सर्विस की घोषणा की जो 2020 के मध्य में शुरू होगी।
– इसके शुरू होने के बाद लैंडलाइन से किसी भी मोबाइल कॉलिंग मुफ्त होगी। सिर्फ 500 रुपए में फिक्स्ड लाइन से दुनिया में कहीं भी मुफ्त अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे।
– मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगा फायबर के प्लान 700 रुपए से 10,000 रुपए तक के बीच होंगे।
– जियो ने इस दौरान अपने पहले MR Headsets का डेमो भी दिखाया जो बहुत जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगे। इस हेडसेट की मदद से यूजर एक साथ तीन चीजों का वर्चुअल रियलिटी के माध्मय से मजा ले सकेगा। इसमें शॉपिंग, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट का भरपूर मजा मिलेगा।
 वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से शॉपिंग, एजुकेशन और और एंटरनेटमेंट को 3डी के माध्यम से रिअलिस्टिक तरीके से किया जा सकता है। आकाश अंबानी ने जहां वीआर के माध्यम से 3डी शॉपिंग का डेमो दिखाते हुए बताया कि कैसे यूजर यह देख सकता है कि कौन सी ड्रेस और रंग उस पर सूट करेगा वहीं ईशा ने बताया कि कैसे स्टूडेंट इसकी मदद से अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकते हैं।
– इस दौरान जियो एजीएम के स्टेज से जियो टीवी की मदद से पहला वीडियो कॉन्फ्रेंस करके दिखाया।
– डेमो के दौरान मीटिंग में फाइबर सर्विस का स्पीड टेस्ट भी दिखाया गया।
– इसके बाद ईशा और आकाश अंबानी ने जियो फाइबर सर्विसेस का डेमो दिया। इन्होंने बताया कि आज 5 लाख से ज्यादा लोग इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं।
– पिछले साल अगस्त में घोषणा के बाद जियो गीगा फाइबर के लिए 15 मिलियन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए। कंपनी का प्लान है कि 20 मिलियन परिवारों और 15 मिलियन बिजनेस तक पहुंचने का है।
– मुकेश अंबानी ने इस दौरान कहा कि हम आज फायबर नेटवर्क की मदद से घरों और दफ्तरों में तेज इंटरनेट सेवा देने में सक्षम हैं।
– जियो तीन साल का हो गया जियो। उपनिषदों में लिखा है कि तमसो मा ज्योतिर्गमय। मतलब अंधेरे से उजाले की और ले चलो। उन्होंने दावा किया कि जियो के पहले भारत में डेटा डार्क था लेकिन अब डेटा शाइनिंग कर रहा है। आज 340 मिलियन यूजर हैं। पूरे जियो परिवार की तरफ से धन्यवाद। जियो भारत में सबसे बड़ा ऑपरेटर बना साथ ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन गया है।
– मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑइल उत्पादक कंपनी के निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है।
– मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो कंज्यूमर बेस के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। इसके अब 340 मिलियन यूजर्स हैं।
यूं देखें लाइव
इस बड़े इवेंट को अगर आप भी लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूट्यूब, फेसबुक या ट्विटर पर रिलायंस के आधिकारिक पेज पर जाना होगा। मुंबई के बिरला मातुश्री सभागार में होने वाली इस बैठक को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी संबोधित करेंगे।
यह है उम्मीदें
उम्मीद की जा रही है मुकेश अंबानी आज की बैठक में जियो यूजर्स को लिए कईं तोहफे दे सकते हैं। सबसे बड़ा तोहफा होगा जियो गीगा फाइबर के प्लान्स की लॉन्चिंग। वहीं जियो फोन 3 के लॉन्च की घोषणा के अलावा और भी चीजें हैं। माना जा रहा है कि आज इस बैठक में बहुप्रतिक्षित जियो गीगा फाइबर के प्लान्स लॉन्च हो सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपए हो सकती है जिसमें यूजर को 100 Mbps की स्पीड ऑफर की जा सकती है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!