Press "Enter" to skip to content

शराब का नशा ऐसा चढ़ा कि पिता को ही मौत के घाट उतारा, मां पर भी किया जानलेवा हमला ! National News

शराब का नशा ऐसा चढ़ा कि पिता को ही मौत के घाट उतारा, मां पर भी किया जानलेवा हमला
जयपुर। शराब के नशे में न जाने कितने घर बर्बाद हो जाते है। ये लत रिश्तों को भी तार-तार कर देती है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में मांगरोल गांव में हुई जहां एक शराबी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। उसने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया और बाद में खुद आत्महत्या की कोशिश की।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे द्वारा घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। साथ ही हत्या के आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। उसके शरीर पर भी चोट के निशान होने की वजह से पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना अंतर्गत मांगरोल की नई आबादी में आपसी विवाद के चलते बेटे ने अपने माता और पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल हुई माता का इलाज निम्बाहेड़ा उपजिला चिकित्सालय में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते फूलचंद नायक के पुत्र भाया नायक ने फूलचंद पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अपने पति पर वार होता देख गंगा बाई ने बीच बचाव की कोशिश की तो भाया ने उस पर (मां) भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

बेटे द्वारा किए गए वार में माता बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद भाया नायक ने खुदकुशी का प्रयास किया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर एक पुलिया के नीचे से हत्या के आरोपी पुत्र को अपनी हिरासत में ले लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!