Press "Enter" to skip to content

अमेरिका में भारतीय पिता के हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार ! International News

अमेरिका में भारतीय पिता के हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूयॉर्क। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पिता के हत्यारे पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय मूल के सोहन पंजरोलिया ने असाल्ट राइफल से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया था। सिजोफ्रेनिया के मरीज सोहन ने अपने 66 साल पिता महेंद्र पंजरोलिया की हत्या अपने घर में तीन अगस्त को की थी और उसके बाद हथियार के साथ फरार हो गया था। सोहन को सोमवार को मेसाचुसेट्स से गिरफ्तार किया गया।
सोहन हार्वर्ड विश्वविद्यालय से बैचलर कोर्स की डिग्री ले चुका है। घटना के बाद उसके विश्वविद्यालय में जाने की आशंका थी जिसके चलते प्रशासन ने विश्वविद्यालय को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। बाद में पुलिस को विश्वविद्यालय के नजदीक सोहन की कार मिली, जिसके बाद उसके वहां होने की पुष्टि हो गई।
इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास राइफल नहीं थी, इसलिए पुलिस को बिना खूनखराबे के उसे पकड़ने में सफलता मिल गई। पुलिस ने शुरुआत में सोहन को नशे का आदी बताया था और उसके पास असाल्ट राइफल होने को खतरनाक करार दिया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!