Press "Enter" to skip to content

पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग को छोड़कर एसडीएफ के 10 विधायक भाजपा में शामिल हुए ! National News

Sikkim Democratic Front legislative join BJP except ex CM Pawan Kumar Chamling

  • पवन कुमार चामलिंग लगातार सबसे ज्यादा वक्त (25 साल) तक मुख्यमंत्री रहने वाले इकलौते नेता
  • 2019 के विधानसभा चुनाव में चामलिंग को सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी नेता प्रेम सिंह तमांग ने हराया

गंगटोक. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को छोड़कर पार्टी के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव राम माधव की मौजूदगी में विधायक भाजपा में शामिल हुए। इसी साल लोकसभा के साथ सिक्किम विधानसभा के चुनाव हुए थे। चुनाव में चामलिंग अपनी 25 साल की सत्ता बचा नहीं पाए थे। चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।

चामलिंग 1994 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। 68 साल के पवन लगातार सबसे ज्यादा वक्त (25 साल) तक मुख्यमंत्री रहने वाले इकलौते नेता हैं। उनकी 26 साल पुरानी पार्टी को 6 साल पहले बनी सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी (एसकेएम) ने हराया। विधानसभा की 32 सीटों में से एसडीएफ को 15 और एसकेएम को 17 सीटें मिलीं। राज्य में सत्ता के लिए 17 सीटें होना जरूरी हैं। एसकेएम के प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने।
विधानसभा की स्थिति :
कुल सीटें : 32, बहुमत: 17
दल
2019 में सीटें
2014 में सीटें
एसडीएफ
15
22
एसकेएम
17
10
अन्य
00
00 
चामलिंग इस बार दो सीटों से लड़े और दोनों से जीते
इस बार के चुनाव में पवन चामलिंग दो सीट नामची सिंथियांग और पोकलोक कामरांग से चुनाव लड़े और दोनों से सीट से जीत दर्ज की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!