योग शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता जबलपुर में गिरफ्तार ! Jabalpur News

BJP leader accused of rape arrested in Jabalpur

  • इसी साल 9 जून को पीड़िता ने जबलपुर के महिला थाने में दर्ज कराया था मामला
  • जबलपुर हाईकोर्ट ने आरोपी भाजपा नेता की जमानत नामंजूर कर दी थी

जबलपुर। करीब दो महीने से फरार चल रहे योग शिक्षिका से दुष्कर्म के आरोपी दस हजार के इनामी भाजपा नेता उपेंद्र धाकड़ को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था में उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 17 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। 
ज्यादती का प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा जिला महामंत्री उपेंद्र धाकड़ फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके विदिशा, भोपाल और जबलपुर स्थित ठिकानों पर कई बार छापा मारा था। लेकिन आरोपी हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी के निजी वाहन से जबलपुर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आज धरदबोचा। आरोपी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।  

पीड़िता पर बना रहा था दबाव: अभियोजन के अनुसार 9 जून 2019 को जबलपुर निवासी युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2013 में वह और उपेन्द्र धाकड़ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में योगा की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान धाकड़ ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जबलपुर में भाजपा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में कई बार दुष्र्कर्म किया था पीडि़ता का कहना है कि वर्ष 2018 तक धाकड़ उसका दैहिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। वो पीड़िता से मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।