Press "Enter" to skip to content

हादसा / सतना में अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत ! Satna News

Three people died in separate accidents in Satna
सतना. सतना जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। सतना पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के नया गांव में कल घर में खेल रही पांच वर्षीय बालिका नैन्सी चौधरी को जहरीले सांप ने डस लिया। उसे उपचार के लिए बिरसिंहपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी देर रात में मौत हो गई।

इसी प्रकार सतना-प्रयागराज रेलखंड के बीच जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर चौरासी गांव के पास रेल पटरियों से कल एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बतायी गई है। 
एक अन्य हादसे के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र के रेरूआ कला गांव में रघुनाथदीन चौधरी (20) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के सामने स्थित पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!