Press "Enter" to skip to content

Donald Trump किया वादा, नहीं खोलेंगे ग्रीनलैंड में होटललैंड ! International News

Donald Trump किया वादा, नहीं खोलेंगे  ग्रीनलैंड में होटललैंड
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक मीम साझा कर ग्रीनलैंड में कोई भी आलीशान होटल नहीं बनाने का वादा किया है।
हाल में आई खबरों में दावा किया गया था कि ट्रंप डेनमार्क के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुनिया के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड को खरीदना चाहते हैं।
बीते रविवार को उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह द्वीप खरीदने के इच्छुक हैं लेकिन यह उनके प्रशासन की प्राथमिकता में नहीं है। ट्रंप के इस बयान के बाद ट्विटर पर एक मीम वायरल हुआ।

इसमें ग्रीन लैंड के तट पर बने रंग-बिरंगे छोटे-छोटे घरों के बीच सुनहरे रंग का ट्रंप इंटरनेशनल होटल दिख रहा है। इसके साथ लिखा है, ‘दस साल बाद ग्रीनलैंड।’
उन्होंने लिखा, ‘मैं वादा करता हूं, ग्रीनलैंड में ऐसा नहीं करूंगा।’

ट्रंप के बेटे एरिक ने इंस्टाग्राम पर इस मीम को पोस्ट किया है। बिकाऊ नहीं है ग्रीनलैंड डेनमार्क ने बीस लाख वर्ग किलोमीटर में फैले ग्रीनलैंड को 18वीं शताब्दी में हासिल किया था।
प्राकृतिक संसाधनों की बहुतायत वाले इस स्वायत्त द्वीप के ज्यादातर हिस्से में बर्फ जमी है। इसकी आबादी करीब 57 हजार है। ट्रंप द्वारा इसे खरीदने की इच्छा जताए जाने पर ग्रीनलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा था, हम व्यापार के लिए तैयार हैं, बिकने के लिए नहीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!