Press "Enter" to skip to content

जानिये ठगोरे किस तरह बनाते थे ATM का क्लोन, कई राज्यों में की थी वारदात ! National News

जानिये ठगोरे किस तरह बनाते थे ATM का क्लोन, कई राज्यों में की थी वारदात
कोरबा। छात्रावास अधीक्षिका की बहन से एटीएम कार्ड लूटकर 40 हजार रुपये निकाले जाने वाले मामले में पकड़ा गया गिरोह अंतरराज्यीय अपराधी निकले। छत्तीसग़ढ़ के सात शहर में इनका आतंक था। एटीएम कार्ड क्लोन कर रुपये निकाल लेने की कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश के जौनपुर निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपितों के पास से 40 हजार रुपये बरामद कर लिया गया है।
ग्राम मातिन के कन्या आश्रम में अधीक्षिक के पद पर पदस्थ तथा मोहनपुर आंछीदादर निवासी कुंती कंवर पिता सुदर्शन सिंह सोमवार की अपनी बहन सविता कंवर के साथ कटघोरा बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसा निकालने पहुंची थी। इसी बीच कार क्रमांक यूपी 62 बी 6720 में पहुंचे मुबारक अली अंसारी पिता इबारत (32), अली अहमद पिता इदरीस (32) व अलाउ्‌ददीन उर्फ अलाऊ पिता माफी खान (36) एटीएम पहुंच गए

एटीएम का पासवर्ड जैसे ही सविता ने डायल किया, पीछे खड़े बदमाश उसे देख लिए और कार्ड लूट कर फरार हो गए। बीस मिनट के अंदर 20-20 हजार कर चालीस हजार रुपये निकाल लिए। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दिए जाने के कारण पुलिस सक्रिय हुई और मोरगा के पास आरोपितों को धरदबोचा गया। दो आरोपी भागने की कोशिश किए, पर वे कामयाब नहीं हुए।
पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के बाद पता चला है कि पिछले कुछ माह से यह गिरोह छत्तीसगढ़ में सक्रिय था और एटीएम में पहुंचने वाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। अब तक गंडई, राजनांदगांव, नवागढ़, बेमेतरा, मुंगेली, भिलाई में एटीएम कार्ड क्लोन कर लाखों रुपये लोगों के हड़प चुके हैं।

पुलिस ने आरोपितों के पास से नकदी 40 हजार के अलावा लूट के लिए इस्तेमाल की गई कार व मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ लूट व धोखाधड़ी धारा 392, 320, 34 के तहत पंजीबद्ध कर कटघोरा उपजेल भेज दिया है।
ढोढ़ीपारा की महिला भी हुई ठगी का शिकार

ढोढ़ीपारा रहने वाली वंदना सिंह चौहान पति विकास चौहान (24) 10 अगस्त को पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा स्थित के एसबीआइ एटीएम में अपने पति के साथ रुपये निकालने पहुंची थी, लेकिन दंपती की काफी कोशिश के बावजूद रुपये नहीं निकला।
इस बीच पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने मदद करने के बहाने हाथ से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में स्वाइप किया। इसके बाद महिला के पति ने पिनकोड डाला, जिसके बाद 20 हजार रुपये निकाले। आहरण के बाद एटीएम से अपने खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर भी किया। 16 अगस्त को वंदना बीएड में एडमिशन के लिए फीस जमा करने रुपये निकालने के लिए एटीएम पहुंची। इस दौरान उसे पता चला कि उसके खाते में रकम नहीं है। दंपती ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस से की है

एक से अधिक के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध
एटीएम के आसपास एक गिरोह सक्रिय है। नियम के मुताबिक एटीएम में एक बार में केवल एक ही ग्राहक प्रवेश कर सकता है, लेकिन अधिकांश एटीएम में मशीन के भीतर आठ से 10 लोगों की भीड़ लगी रहती है। घंटाघर और एसएस प्लाजा में चार एटीएम मशीन लगे हैं।

इन्हीं दोनों जगहों में सबसे अधिक ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों की पतासाजी करने की कोशिश करती है, लेकिन उसमें लगे कैमरे घटिया क्वालिटी के होने के कारण फोटो साफ दिखाई नहीं देते
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!