श्योपुर. श्योपुर जिले में सात बच्चों के पिता ने बाजार में मामूली से विवाद पर अपनी पत्नी को शादी के 14 साल बाद तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता तोड़ लिया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की गुहार पर आरोपी और उसके परिजनों पर मामला दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, स्थानीय बालापुरा निवासी इरफान खान ने मंगलवार को अपनी पत्नी लीरजबीन को बीच बाजार में विवाद होने पर रास्ते में ही तीन बार तलाक बोलकर उससे संबंध तोड़ लिया। महिला ने इसके बाद कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायती आवेदन के हवाले से बताया कि लीरजबीन का निकाह इरफान से 14 साल पहले हुआ था। दोनों के सात बच्चे हैं।
पत्नी के साथ कई बार मारपीट की
आरोप है कि इरफान ने रमजान माह में अपनी पत्नी से कई बार मारपीट की थी। महिला का ये भी आरोप है कि उसे कई दिन से उसके पति व ससुराल पक्ष के लोग लगातार परेशान कर रहे थे। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर पति इमरान, ससुर अल्लाद्दीन, सास सायरा बानो और ननद मेहरून बानो के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह सरंक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Be First to Comment