Press "Enter" to skip to content

करंट से हुई युबक की मौत के मामले में हुए चक्काजाम की वीडियो रिकॉर्डिंग को ले कर पत्रकार पर हमला | Bairad News

बैराड़। खबर जिले के बैराड़ थाने से आ रही हैं। जहाँ बैराड़ क्षेत्र के पत्रकार एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के ब्लॉक अध्यक्ष माखन सिंह धाकड़ पर कस्बे में बिजली के करंट से युवक की मौत पर हुए चक्काजाम के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने को लेकर तीन युवकों द्वारा पत्रकार धाकड़ के घर जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार माखन सिंह धाकड़ बिजली घर के सामने बीते रोज लगाए गए चक्काजाम के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने को लेकर कस्वे के अन्नू तोमर,मंगल रावत एवं धर्मेंद्र सोनी तीनों ने मिलकर पत्रकार धाकड़ के घर जाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपियों पर धारा 452, 323, 294, 506, 34 की  कायमी की गई है। पत्रकार धाकड़ पर हुए हमले की बैराड़ के पत्रकार भगवती सिंघल, सुनील मुद्गल ,महावीर शर्मा ,ललित मुद्गल ,प्रिंस प्रजापति, धीरज ओझा ,प्रदीप गुप्ता ,सतीश धाकड़ ,प्रद्युम्न यादव आदि ने निंदा की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!