Press "Enter" to skip to content

बिजली उपभोक्ता स्वैच्छिक भार बड़बाये ,नहीं तो होगी कार्यवाही | Bairad News

बैराड़। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी द्वारा एक सितंबर से लगातार भार व्रद्धि व नये कनेक्शन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के चलते बैराड़ में मौजूदा कनेक्शन की दुकान दुकान चेकिंग और व्यवसायिक परिसरों के चेकिंग के बृहद अभियान चलाया जा रहा है साथ ही उपभोक्ताओं से कार्यलय पहुचकर आवेदन देकर भार बृद्धि करा लें। आज दिनांक को विधुत विभाग बैराड़ जेई आलोक कुमार सैन ने अपनी टीम सहित शहर के लगभग 30 दुकानों के कनेक्शन चेक किए गए जिसमें पाँच नवीन कनेक्शन एवं छः अधिक भार वाले कनेक्शन का मौके पर ही फॉर्म भरा गया इसमें जेई श्री सैन द्वारा बताया गया कि आने वाली 10 तारीख के पश्चात कोई भी अनियमियता पाये जाने पर सीधे प्रकरण दर्ज कर जुर्माना एवं उचित कार्यवाही की जाएगी।यह अभियान निरन्तर एक माह जारी रहेगा।
इनका कहना है
मेरे द्वारा आज लगभग 25 से 30 दुकानों पर चेकिंग की है जिसमें 5 नवीन कनेक्शन के मौके पर ही फॉर्म फरे यह अभियान लगातार एक महीने जारी रहेगा।
आलोक कुमार सैन कनिष्क यंत्री बैराड़

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!