
पुलिस ने 24 घण्टे में किया हत्यारे को सलाखों के पीछे
खनियाधाना पुलिस ने टीआई सुनील खेमरिया के विशेष प्रयासों से हत्यारे केरन लोधी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में की सफलता प्राप्त
शिवम पांडेय खनियाधाना। चचेरी बहन रामवती लोधी ओर उसके पति विजय लोधी की डम्फर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया था ।जिस पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी केरन लोधी को आज कदवाया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व कल दो हत्याओं के आरोपी केरन लोधी के विरुद्ध धारा 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया था । इसके बाद आज सुबह हत्या के आरोपी केरन लोधी के घर पर कुछ लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया और हत्यारे केरन लोधी के घर में रखे सामान को नष्ट कर दो ट्रैक्टर सहित अन्य जरूरी सामान कुएं में फेंक दिए थे। खनियाधाना पुलिस की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटों में हुई दो बड़ी वारदातों के बाद भी कोई उपद्रव नहीं हो सका। साथ ही खनियाधाना पुलिस ने टीआई सुनील खेमरिया के विशेष प्रयासों से हत्यारे केरन लोधी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की और उसे खनियाधाना थाना लाया जा रहा है। जहां से उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा ।यहां बताना लाजमी है कि केरण लोधी अपनी चचेरी बहन और विजय की 10 साल पूर्व हुई लव मैरिज से नाखुश था और हमेशा उन्हें मारने की धमकी देता रहता था। कल दोनों अपनी मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे तो केरन लोधी ने मौके का फायदा उठाकर रास्ते मे उनके ऊपर डम्फर चढ़ा दिया था। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई थी । टीआई सुनील खैमरिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद केरण लोधी फरार हो गया था। हमने तत्काल एक टीम बनाकर उसके पीछे लगा दी थी ।जिसने आज उसे कदवाया क्षेत्र से गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है।






Be First to Comment