
धीरज ओझा बैराड़। क्षेत्र के सभी इलाको में विद्युत विभाग की ऐसी मनमानी चल रही हैं। जब दिल मे आये तब बिजली कटौती कर देते हैं। कही मेंटिनेंस के नाम पर तो कही लाइन खराब हैं। ये तो आये दिन के बहाने बनते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला बैराड़ का हैं। जिसमे नगर परिषद क्षेत्र में आये दिन दिन भर लगातार बिजली कटौती हो रही हैं जिसमें लोग मच्छरों एवं उमस के कारण बीमार हो रहे पिछले दो तीन दिन से लगातार बिजली विभाग अपनी हरकतों पर है इसमें उपभोक्ताओं को बिल तो थमा दिया जाता हैं लेकिन समय पर बिजली नहीं मिल पा रही।
दिन भर बिजली कटौती से धंधा चौपट हो रहा
बैराड़ के लोगों से जब बात की गई तब उनका दर्द मीडिया के सामने आया उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से लगातार बिजली की अघोषित कटौती से दुकानदारों का धंधा चौपट हो रहा हैं। लेकिन बिद्युत बिभाग बिल लगातार भेज रहा है।
दिन तो दिन रात को होती हैं कई बार बिजली कटौती
यहाँ पर दिन भर बार बार बिजली कटौती होती हैं लेकिन रात को 7 बजे से ही बिजली कटौती का खेल शुरू हो जाता हैं जिसमें भारी उमस से लोग बीमार हो रहे है और झोलाछापो के घर भर रहे है।
इनका कहना
आज दिन भर से कई बार लाइट कटी है और शाम को भी लगातार कटौती हो रही हैं।
माखन सिंह
उपभोक्ता बैराड़
इनका कहना है
जबसे मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई हैं तब से बिजली की अघोषित कटौती निरन्तर जारी रही है।
मनीष बंसल मण्डल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बैराड़
इनका कहना हैं
ऐसी कोई बिजली कटौती नही नही होती हैं।
ए आई अहिरवार
जीई बैराड़






Be First to Comment