Press "Enter" to skip to content

किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष बैठे धरने पर | Bairad News

धीरज ओझा बैराड़। तहसील के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने किसानों को लेकर तहसील कार्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है जो उनकी मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। तहसील प्रांगण में बैठे  अनिश्चितकालीन धरने पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने पत्रकारों को बताया कि सेवा सहकारी संस्था का ककरौआ के 494 किसानों का ऋण माफ शासन ने किया है उन किसानों को पुनः खाद बीज एवं रिण दिलाए जाने, किसानों के जमा शेयर की राशि की पासबुक बनाए जाने , वर्ष 2017/18 का फसल बीमा दिलाए जाने एवं सेवा सहकारी संस्था ककरौआ के  सचिव को हटाए जाने सहित चार प्रमुख मांगे हैं जिन्हें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। पहले दिन धरने पर बैठने वालों में विजय सिंह यादव कार्यवाहक अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपी लाल रावत शब्बीर खान,कदमा यादव देवपुरा बाबूलाल ओझा, कैलाश हुकम सिंह रूप सिंह बाईस राम ,राम भजन दिनेश बघेल सहित कांग्रेसी और किसान धरने पर बैठे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!