
नाले से बह रहै गंदे पानी से फेल रही बीमारियां वार्डवासी परेशान
शिवम पांडेय खनियाधाना-खनियाधाना नगर के वार्ड 1 पंजाब एटीएम के बगल वाली गली में नाले में जमकर गंदगी पसरी है जिससे रहवासी परेशान है आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है नगर परिषद द्वारा सफाई पर ध्यान नहीं देने से रहवासी परेशान हो रहे है। पिछले कई समय से नाली की सफाई नही होने से नाली में कीचड़ जमा हो गया है।
इस कारण वार्ड नंबर 1 में गलियों की छोटी नालियां चोक होने से भर गई। मच्छरों की भरमार से बीमारी का अंदेशा बना हुआ है। लोगों द्वारा नप में शिकायत करने के बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
खासकर मोहल्ले में नाला की सफाई नहीं होने के कारण फैली गंदगी बदबू दे रही है। बावजूद इसके नगर परिषद के जिम्मेदार लोग मोहल्ले की बदहाल स्थिति से अनजान बने हुए हैं। यही कारण है कि नाला की सफाई से लेकर कूड़ा उठाव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है!!
जिससे वार्ड नंबर 1 यहां के लोगों को रोजाना इन गंदगियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
मोहल्ले के अधिकांश गली में नाला का मुंह जाम है। हल्की बारिश होते ही नाला का पानी रास्ते पर बहने लगता है। मोहल्ले की हर गली पक्की तो हो गई है लेकिन कहीं भी नाला का निकास नहीं है।
इनका कहना है
टेंडर लग चुके पैसों की अभाव में वह अभी तक आया नहीं था अब उसका भुगतान कर रहे हैं अब वह आगे का काम शुरू कर देगा
जल्द से जल्द काम शुरू होगा और नाला बनवा दिया जाएगा
(शैलेंद्र प्रताप सिंह जूदेव नगर पंचायत अध्यक्ष खनियाधाना)
इनका कहना हैं
अगर ऐसी बात है तो हम तुरंत कार्रवाई करवाते हैं
विनय कुमार भट्ट सीएमओ नगर पंचायत खनियाधाना






Be First to Comment