
शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी बैराड़ उनि. विजयपाल जाट को ग्राम धतूरा में अवैध शराब विक्रय होने की सूचना मिली जिस पर से थाना प्रभारी बैराड़ द्वारा एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में मुखविर की सुचना के आधार पर पुलिस टीम को ग्राम धतूरा मंे दबिश देकर ग्राम धतूरा स्कूल के पास से आरोपी लक्ष्मण पुत्र खरगा जाटव उम्र 50 साल निवासी धतूरा के कब्जे से अवैध हाथ भट्ठी की बनी कच्ची शराव 57 लीटर कुल कीमत 5700 रूपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर अपराध क्र. 229/19 धारा 34(2)आवकारी एक्ट कायम किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़ उनि. विजयपाल जाट, उनि. धर्मेंद्र शिवहरे ,सउनि हरीश सोलंकी, प्रआर. संजीव कुमार, आर. दीपचंद,आर. अरुण जादौन, आर.चालक धर्मसिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment