Press "Enter" to skip to content

नशा मुक्ति, POCSO Act एवं सड़क सुरक्षा पर शिवपुरी पुलिस द्वारा छात्र एवं छात्राओं को लगातार किया जा रहा है जागरूक | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने एवं बालक एवं बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act ) 2012 तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों , स्कूलों एवं छात्रावासों में छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

आज दिनांक 17.09.19 को थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर द्वारा गर्ल्स हॉस्टल टीवी टावर शिवपुरी की लगभग 60-70  छात्राओं को स्मैक, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया तथा नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि नशा मनुष्य को शारीरिक ,मानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव डालता है नशे का आदी व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है नशे का आदी व्यक्ति नशा न मिलने पर तड़पता है एवं न मिलने की स्थिति में उसकी मृत्यु तक हो जाती है कुछ परिस्थितियों में वह बुरी संगतियों में पड़कर आपराधिक गतिविधियों की ओर बड़ता है और आक्रोश में आकर कोई न कोई अपराध घटित कर देता है । इसलिए नशा न करें और न हीं दूसरों को करने की सलाह दें। साथ ही साथ थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तृत रूप से समझाइश दी कि कैसे गुड टच और बैड टच को समझें तथा अपने परिजनों को बताकर ऐसा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें। थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर कैसे अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है बताया एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!