Press "Enter" to skip to content

खुलासा : 2 माह पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा कर पुलिस ने किए आरोपी गिरफ्तार | Bairad News

बैराड़। थाने के अंतर्गत 2 माह पूर्व पची पुरा तालाब में अज्ञात महिला की लाश मिलने की गुत्थी को बीते रोज पुलिस ने सुलझा कर हत्या के आरोपी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैराड़ थाने में दिनांक 25 जुलाई को पचीपुरा के तालाब पर एक महिला की लाश मिलने की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के निर्देश पर एसडीओपी पोहरी राकेश व्यास एफ एस एल अधिकारी डॉ एच एस बहारिया एवं टीआईबैराड़  पचीपुरा तालाब पर पहुंचे वहां देखा कि एक महिला के हाथ पैर बंधे एक सोल से पत्थर बंधा हुआ है तैरतीमिली लाश का अवलोकन करने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाया गया पुलिस द्वारा प्राथमिक कार्यवाही कर पीएम कराया गया एवं मर्ग कायम करअज्ञात मृतिका एवं अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया। एसडीओपी पोहरी राकेश व्यास ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मृतक महिला एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी चल रही थी कि 2 दिन बाद मृतका की मां आनंदीबाई ने सूचना दी के उसकी लड़की ज्योति 2 दिन से गायब है नहीं मिल रही जिसे मृतिका के फोटो जो घटना स्थल पर लिए गए बताएं मां द्वारा अपनी लड़की ज्योति का होना बताया और यह भी बताया कि ज्योति को23 जुलाई को ताराचंद धाकड़, पवन शर्मा उसके घर से बाइक पर बैठा कर ले गए। जभी से वह गायब है।
पुलिस को बीते रोज मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी गांव आए हैं तो बैराड़थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय पाल सिंह जाट मय पुलिस बल के ग्राम गोबरा पहुंचे जहां बीएसएनएल टावर के पास ठाकुर बाबा के चबूतरे पर दोनों आरोपी मिले उनसे पूछताछ कर ने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया दोनों ने बताया कि दिनांक 23जुलाई को ज्योति एवं उन दोनों ने साथ बैठकर  शराब पी शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया जिसमें ज्योति मर गई ।दोनोनेलाश को छुपाकर अगले रोज रात को ज्योति की लाश को मिट्टी के तेल से जलाने की कोशिश की लेकिन बरसात होने सेलाश जल नहीं पाई फिरलाश को रस्सी से पत्थर पीठ में बांधकर ट्रैक्टर ट्रॉली से  दोनों रात में लाश को पचीपुरा तालाब पर ले गए जहां लाश को तालाब में फेंक दिया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयोग की गई रस्सियों के टुकड़े व मिट्टी के तेल की कुप्पी एवं ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर लिए हैं। आरोपी ताराचंद धाकड़ पुत्र रघुनाथ धाकड़ उम्र 38 साल निवासी गोबरा के विरुद्ध थाना बैराड़ में 12 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं इनमें हत्या बलात्कार छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध भी हैं एक बलात्कार के प्रकरण में 10 साल की सजा हो चुकी है जिस में जमानत पर है घटना के दूसरेआरोपी पवनपुत्र मांगीलाल शर्मा उम्र 30 साल निवासी धतूरा पर भी 14 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों का पता लगाने में उप निरीक्षक विजय पाल सिंह जाट थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे प्रधान आरक्षक विजय चतुर्वेदी एवं पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!