Press "Enter" to skip to content

नशा मुक्ति ,पोक्सो एक्ट,सड़क सुरक्षा पर छात्रों को किया जा रहा है जागरूक | Indar News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने एवं बालक एवं बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों, स्कूलों एवं गावों में आमजन एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

आज दिनांक 19.09.19 को थाना थाना इंदार के शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल ग्राम खतौरा के छात्र-छात्राओं को स्मैक, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया तथा नशा न करने की समझाइस दी गई। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नशा मनुष्य को शारीरिक ,मानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव डालता है नशे का आदी व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है नशे का आदी व्यक्ति नशा न मिलने पर तड़पता है एवं न मिलने की स्थिति में उसकी मृत्यु तक हो जाती है कुछ परिस्थितियों में वह बुरी संगतियों में पड़कर आपराधिक गतिविधियों की ओर बड़ता है और आक्रोश में आकर कोई न कोई अपराध घटित कर देता है । इसलिए नशा न करें और न हीं दूसरों को करने की सलाह दें। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को बालक एवं बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के बारे में भी जानकारी दी कि कैसे गुड टच और बैड टच को समझें और अपने परिजनों को भी इसके बारें में समझाइस दें तथा ऐसा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर कैसे अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है बताया एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई । साथ ही साथ एटीएम फ्रोड से बचने के लिए बताया गया कि अपना खाता संख्या, मोबाईल ओटीपी, एवं एटीएम पिन किसी के साथ साझा न करने हुतु बताया गया जिससे एटीएम फ्रोड से बचा जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!