Press "Enter" to skip to content

तेंदुआ पुलिस ने कार्तिक गोस्वामी रिवाल्वर सहित जिंदा राउंड के साथ दबोचा | Kolaras News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 1 आरोपी को रिवाल्वर और जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना तेन्दुआ पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को दबोचकर गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. अरविंद सिंह चौहान को थाना कस्बा जिला बारा राजस्थान द्वारा सूचना मिली कि कोटानाका दीगोद तिराहे पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी तेन्दुआ एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ सूचनाकी तस्दीक हेतु रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा कोटानाका फोरलेन दीगोद तिराहे पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर मय लोडेड एक जिंदा राउण्ड के जप्त कर नाम पता पूछा तो उसने अपन नाम छोटू उर्फ कार्तिक गोस्वामी पुत्र कैलाश पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी गलेता थाना बागचीनी जिला मुरैना का होना बताया, बाद अरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. अरविंद सिंह चौहान, प्रआर. राकेश सिंह सेंगर, आर. रवि नरवरिया, आर. विजय सेंगर एवं आर लोकेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!