
शिवपुरी। करैरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दिदावली पंचायत भवन जो कि वर्ष 2014 में नया ई पंचायत भवन बनाया गया था जिसका निर्माण कार्य घटिया किया गया और जो अभी वर्तमान में उजड़ा हुआ नजर आ रहा है और जब इस संबंध में जनपद अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा हम दिखवाते हैं परंतु आज तक अभी तक वही हालात है और पंचायत भवन की हालत एक मरीज की तरह है जिसमें ग्रामीणों की समस्या कौन सुनता होगा जब पंचायत भवन की हालत उजड़ी हुई है तो ग्रामीणों तक लाभ कैसे पहुंच रहा होगा और पंचायत भवन में पंचायत के कर्ता-धर्ता से लेकर कोई भी कार्यकर्ता पंचायत भवन में नजर नहीं आता है लाखों की लागत से बनाया गया पंचायत भवन कम समय में ही बन गया खडेरा जब इस संबंध में ग्रामीणों से बात की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि ना ही यहां पर सचिव आते हैं जब सचिव आते हैं तो गांव में चक्कर लगा कर चले जाते हैं और सरकार से हमारे लिए कोई लाभ नहीं मिल रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भटक रहे ग्रामवासी और पंचायत भवन की हालत देखो




