Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना साल भर पहले से खुदी सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे गड्‌ढों में भरा बारिश का पानी बड़े हादसे का खतरा | Khaniyadhana News

दो किलोमीटर खुदी सड़क बिगाड़ रही लोगो के हालात, दिन व लग रहा जाम शासन प्रशासन को बडे हादसे का इंतजार

शिवम पांडेय खनियाधाना। खनियाधाना नगर का मुख्य मार्ग रेंज चौराहा गुडर रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय है
खनियाधाना रेंज चौराहे से गुडर रोड पुलिया तक तक डाली जा रही सीसी सड़क निर्माण कार्य के चलते खनियाधाना रन चौराहे से गुडर तक की स्थिति अत्यंत दयनीय साल भर पहले से खुदी सड़क पर  बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है गड्‌ढों में बारिश का पानी भर गया है!!
खुदी हुई सड़क ने आस पास रहने वाले लोगों ओर दुकानदारों की रोजी रोटी को चौपट कर दिया गया है जिससे दुकानदारों और आसपास के निवासियों में भारी रोष है रहवासी व दुकानदार आलाधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके है पर कोई सुनने बाला नही है यह रोड रेंज चौराहे से गूडर नहर की पुलिया तक इतना खराब हो गया है कि जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढे हो चुके है जिसके कारण इन गड्ढेदार सड़कों पर रोजाना हादसे होते हैं। कई हादसे तो बड़ा रूप भी ले चुकी है। जाम लगाता है
जिससे लोग परेशान बने हुए हैं। जिसके चलते सीसी रोड़ निर्माण से फिलहाल लोग परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
ऊबड़-खाबड़ मार्ग  होने तथा निकलने वाले वाहनों से आय दिन वाहन दुर्घटना हो रही है तो उड़ती धूल के कारण लोगों का हाल बेहाल है।
यह रोड पीडब्ल्यूडी को डलवाना है पीडब्ल्यूडी का इस ओर कोई ध्यान नही है इस रोड पर बड़े बड़े गढ्ढो से दुर्घटनायें और लोगों को दमा व अन्य सांस संबंधी बीमारियां हो रही हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!