Press "Enter" to skip to content

दो हज़ार रुपये का इनामी आरोपी कट्टे सहित दो जिंदा राउंड के साथ दबोचा | Kolaras News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 1 आरोपी को 01 कट्टा और 02 जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा

आरोपी पूर्व से 2000 रूपये का इनामी

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना तेन्दुआ पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को दबोचकर गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. अरविंद सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खरई चिलावत रोड सरकारी अस्पताल के सामने पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी तेन्दुआ एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ सूचना की तस्दीक हेतु रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड के जप्त कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हेमन्त उर्फ हनमन्त पुत्र धीरन सिंह रावत उम्र 20 साल निवासी माढो थाना तेन्दुआ का होना बताया, बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी पूर्व से ही थाना पोहरी के अप. क्र. 211/19 धारा 8,25 एनडीपीएस में फरार घोषित था और पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा आरोपी की न्यायोचित गिरफ्तारी पर रू. 2000/ का इनाम घोषित किया गया था।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. अरविंद सिंह चैहान, सउनि अशोक शर्मा, प्रआर. राकेश सिंह सेंगर, आर. बलवन्त पाल, आर. विजय सेंगर, आर. भग्गू भिलाला, आर. राजपाल, आर. चालक हरीश जाट की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!