बड़ी खबर पुलिस ने किए डकैतों के हौंसले पस्त फायरिंग कर 25 भैंसों सहित 02 बंधकों को सकुशल मुक्त कराया

श्योपुर। पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी एल कुर्वे के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे एन्टी डकैत विशेषअभियान के फलस्वरूप पुलिस की समय रहते सूझबूझ से की गई कार्यवाही के कारण ही बड़ी वारदात को टाला जा सका है।

मुखबिर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि 07-08 हथियारबंद व्यक्ति थाना गसवानी,चिलवानी,अगरा, विजयपुर क्षेत्र के जंगल में दिखाई दिए है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है मुखबिर की सूचना पर सुनियोजित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीएल कुर्वे को एन्टी डकैत अभियान की जिम्मेदारी सौपीं तथा प्रथक प्रथक थाना प्रभारियों को सघन जंगल सर्चिंग व कॉम्बो सर्चिंग के निर्देश दिए।

उसी के तहत थाना प्रभारी गसवानी मय बल के ग्राम बैचाई के जंगल  में सर्चिंग में थे तो उन्हें सूचना मिली कि शिवपुरी- श्योपुर सीमावर्ती थाना गोवर्धन व ग्राम गाजीगढ़ के जंगल में हथियारों से लैस 07-08 बदमाशों द्वारा ग्राम बैचाई के *घनश्याम धाकड़ व श्रीकिशुन धाकड़*  को बंधक बना लिया है साथ ही जंगल मे चरने गयी करीब 25 भैंसों को भी अपने कब्जे में ले लिया है और जंगल के रास्ते अन्यंत्र सुरक्षित क्षेत्र की ओर भाग जाने की कोशिश में है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गसवानी उनि कलेक्टर सिंह तोमर ने सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी एवं उनके निर्देशानुसार मय बल के कुछ ग्रामीणों को लेकर अबिलम्ब घटना स्थल की तरफ रवाना हुए घटना स्थल के आसपास पहुँच कर पुलिस द्वारा डकैतों को ललकारा तब डकैतों पुलिस की एकाएक उपस्थिति देखकर हक्के बक्के रह गए और उन्होंने पुलिस की तरफ फायरिंग कर गोली चलाई जबाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा भी लगातार फायरिंग की गई।
पुलिस की जबाबी कार्यवाही व निरन्तर फायरिंग से डकैतों के हौसले पस्त हो गए और वो दोनों बंधकों व 25 भैंसों को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर शिवपुरी जिले के जंगल क्षेत्र में भाग गए।

समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गैसवानी उनि कलेक्टर सिंह तोमर, hc 158 सुधाकर,आर 63 महाराज सिंह, आर saf 733 शुशील,आर saf 879 सुनील की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।

ज्ञातव्य हो कि जिले में बदमाशों के मूवमेंट की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक श्री नगेन्द्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री पी एल कुर्वे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जंगल में निरतंर सर्चिंग व ख़िरकायी वाले स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश पूर्वे में ही दे दिए गए है व समय समय पर थाना प्रभारियों की ऐसे क्षेत्रों में गश्त की समीक्षा भी की बरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाती रही है।