Press "Enter" to skip to content

परित्यक्त अवस्था मे मिला नवजात बच्चा ,डायल 100 एफ़आरवी ने पहुंचाया अस्पताल

कोलारस। दिनांक 01-10-19 को दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में एक कॉलर व्दारा सूचना दी गई कि जिला शिवपुरी थाना कोलारस क्षेत्र मे वार्ड  नंबर 07 भैरों बाबा मंदिर के पास एक नवजात बच्चा मिला है। राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के व्दारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना कोलारस एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम शिवपुरी को सूचित करते हुये डायल 100 वाहन (एफ.आर.व्ही.) को भेजा गया जिनके द्वारा मौके पर पहुँचकर नवजात को अपने संरक्षण में लिया तथा तत्काल डायल-100 स्टाफ द्वारा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कोलारस में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कोलारस के अंतर्गत वार्ड  नंबर 07 भैरों बाबा मंदिर के पास झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी , एक नवजात बच्चा कपड़ो मे लिपटा पड़ा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़ कर चला गया था । राज्यस्तरीय डायल 100 कंट्रोल रूम मे सूचना प्राप्त होते ही एफ़आरवी को रवाना किया गया । डायल-100 एफ़आरवी पुलिस स्टाफ आरक्षक नीतू सिंह तथा पायलेट सद्दाम खान द्वारा नवजात बच्चे को तत्काल डायल-100 वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल कोलारस मे भर्ती कराया गया । थाना कोलारस पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!