Press "Enter" to skip to content

दलित युवक की स्कूल परिसर से खींचकर सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम भावखेड़ी में दलित मासूमों की निर्मम हत्या का मामला अभी ठण्डा भी नहीं हुआ था, कि दबंगों द्वारा दलितों पर अत्याचार का एक और मामला शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के भदेरा में सामने आया है। दलित युवक भारत पुत्र करनसिंह जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 भदेरा की सरेआम डंडों से पिटाई का वीडियो सामने आया है जिसमें दो दबंग व्यक्ति युवक की सरेआम डंडों से धुनाई लगाते हुए देखे जा सकते हैं। उक्त घटना भदेरा में संचालित गायत्री ज्ञानोदय पब्लिक उमा विद्यालय की है, जहां 6 अक्टूबर की शाम भारत स्कूल में ही था तभी करीब शाम 4.15 बजे भहूआ रावत पुत्र धीरज उर्फ धीरा रावत और नेपाल रावत पुत्र धीरज उर्फ धीरा रावत निवासी वार्ड क्रमांक 7 भदेरा स्कूल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने भारत को आवाज दी, तो आरोपियों के मंसूबों से अनभिज्ञ भारत स्कूल से बाहर निकला। जैसे वही वह गेट की ओर आगे बढ़ा तो एक युवक ने उसे पकड़कर बाहर खींच लिया फिर क्या था दूसरे युवक ने उसे पटक लिया और बेरहमी से डंडों से भारत पर कहर बरपा दिया। घटना को देखकर आसपास के लोग बचाने भी आए, लेकिन वह उक्त दबंगों के आगे कुछ करपाने की कोशिश करते तब तक भारत पर बेरहमी से डंडों का कहर आरोपी बरपाते रहे। यह सारा घटनाक्रम वायरल हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है। पीडि़त की रिपोर्ट पर से बैराड़ पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 सहित अनु. जाति एवं अनु. जनजाति अधिनियम 1989 के तहत 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बने हुए हैं।
इनका कहना है
मैं मामले को दिखवाता हूं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश सिंह चंदेल
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!